हल्दूचौड़ में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल समापन
हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ स्थित इनफिनिटी स्पोर्ट्स क्लब में 24 से 26 दिसंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डा मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट एवं नरेंद्र भोटियानी ने किया।
प्रतियोगिता में अंडर 9 वर्ग में शौर्य नेगी और चेत्विक शाह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रनिल महतौलिया (पीयूष) एवं आयुष्मान की जोड़ी उपविजेता रही। इसके अलावा अंडर 13 गर्ल्स डबल्स वर्ग में यशिता एवं अर्पिता की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रत्युषा रावत और लाव्या की जोड़ी उपविजेता रही। जबकि अंडर-13 सिंगल्स वर्ग में प्रबल कार्की ने खिताब अपने नाम किया, आदविक साह उपविजेता रहे, जबकि मयंक फरस्वाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही अंडर 15 से अंडर 19 आयु वर्ग के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबलों में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर इनफिनिटी स्पोर्ट्स क्लब के निदेशक मोहन चंद्र पाठक, गौतम पाठक, पूरन चंद्र पाठक, गौरव पाठक, सौरभ पाठक, विनय पाठक एवं सिद्धार्थ पाठक समेत तमाम लोग मौजूद थे।


