हल्द्वानी में राज्य स्तरीय सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता: नेशनल चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने उतरेंगे उत्तराखंड के तैराक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में उत्तराखंड राज्य सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होने जा रहा है। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय चैंपियनशिप की शुरुआत 16 जुलाई (आज) सुबह 8 बजे से होगी, जो 17 जुलाई तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी पानी में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

यह प्रतियोगिता राज्य के प्रतिभावान तैराकों के लिए बेहद खास है, क्योंकि उनके पास इसके जरिए सीधे नेशनल चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों का चयन आगामी अगस्त माह में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। चयनित सब-जूनियर खिलाड़ी जयपुर में और जूनियर खिलाड़ी भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन शारदा ने सभी जिलों के तैराकों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर शामिल होने और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें