रुद्रपुर से लालकुआं को आ रहे कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; कार से मिली शराब की बोतलें

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रुद्रपुर से लालकुआं आ रहे एक ऑटो को कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार चार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे ऑटो (संख्या यूके 04टीए-4383) सवारियों को लेकर रुद्रपुर से लालकुआं की ओर आ रहा था। इसी दौरान पारले चौक अंडरपास के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया और उसमें चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा: दुर्घटना के बाद कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद राहगीरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों के मुताबिक, कार के भीतर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो को कब्जे में लेकर सिडकुल चौकी में खड़ा करवा दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ऑटो चालक अमर (निवासी वार्ड नंबर एक, लालकुआं) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर किया गया है। अमर के परिजनों ने सिडकुल चौकी में कार चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बारिश का कहर: धारचूला में भूस्खलन से चीन सीमा का संपर्क टूटा, नैनीताल-बागेश्वर के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के दौरान कूलर से उतरा करंट, चपेट में आने से युवा पुजारी की दर्दनाक मौत

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें