कर्ज लेकर पिता ने दिलाई थी बेटे को साइकिल, चोर उड़ा ले गया पीयूष की खुशियां; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा मासूम

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। खड़कपुर निवासी 14 वर्षीय पीयूष बाफिला के लिए साइकिल महज एक वाहन नहीं, बल्कि उसके पिता के संघर्ष और प्यार की निशानी थी। आठवीं कक्षा पास करने के बाद जब पीयूष का दाखिला 5 किलोमीटर दूर अटल उत्कृष्ट विद्यालय हल्दूचौड़ में हुआ, तो पैदल सफर तय करना उसके लिए मुश्किल था। बेटे की पढ़ाई और इच्छा को देखते हुए मजदूर पिता ने कर्ज लेकर एक सेकंड हैंड साइकिल खरीदी थी। लेकिन किसी की बुरी नजर ने चंद मिनटों में इस मासूम की खुशियां छीन लीं। हल्दूचौड़ स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर से चोर पीयूष की साइकिल उड़ा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में निर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव: इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, पुलिस के चक्कर काट रहा मासूम

कोचिंग से बाहर आने पर जब पीयूष को अपनी साइकिल नहीं मिली, तो उसके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर सामने आए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में एक संदिग्ध युवक साइकिल ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। साइकिल चोरी होने के बाद से पीयूष बेहद मायूस है और अपनी साइकिल वापस पाने की उम्मीद में पुलिस स्टेशन व सीसीटीवी कैमरों के चक्कर काट रहा है। पीयूष के लिए यह केवल साइकिल नहीं, बल्कि स्कूल पहुंचने का सहारा और पिता के मेहनत-मजदूरी से जुड़े संघर्ष की पूंजी है। मासूम अब इसी आस में है कि पुलिस जल्द चोर को पकड़कर उसकी साइकिल वापस दिलाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक बयानबाजी ने लिया कानूनी मोड़, विधायक आदेश चौहान पर पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने ठोका मानहानि का मुकदमा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  आड़ू तोड़ने गई दो मासूम बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें