लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 30 वर्ष, पता:- ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर

परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था जिसकी लिए लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी मगर उसका कहीं पता नहीं चला वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

मगर लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से वीआईपी गेट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई ट्रेन की चपेट में आने से उसका सर धड़ से अलग हो गया था। जीआरपी ने शिनाख्त करने के बाद मौके पर परिजनों को बुला लिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad