तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी/चोरगलिया। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया थाना क्षेत्र से तीन छात्राओं के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घर से रोज़ाना की तरह स्कूल जाने के लिए निकली तीनों छात्राएं विद्यालय न पहुंचकर सीधे कार से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गईं। लापता छात्राओं में दो सगी बहनें (10वीं और 11वीं की छात्रा) तथा उनकी एक सहपाठी शामिल हैं। 17 सितंबर से छात्राओं का कोई सुराग न मिलने पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मंगलवार को चोरगलिया थाने का घेराव कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और जल्द से जल्द छात्राओं की बरामदगी की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज में देहरादून एक्सप्रेस में दिखीं छात्राएं, पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को अब तक की जांच से अवगत कराया। पुलिस जांच में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि तीनों छात्राएं एक कार के जरिए काठगोदाम स्टेशन पहुंचीं और वहां से देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गईं। हालांकि, तीनों के मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि ट्रेन के रूट पर पड़ने वाले सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों की जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। छात्राओं की सुरक्षित वापसी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू