रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी रेता-बजरी से फिसली बाइक, 30 वर्षीय होटल कारोबारी की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर। कानिया क्षेत्र में देर रात सड़क पर फैला निर्माण सामग्री का रेता-बजरी एक युवा होटल कारोबारी के लिए काल बन गया। सड़क पर बाइक फिसलने से 30 वर्षीय ललित महरा की मौके पर ही मौत हो गई। मूल रूप से कोटाबाग निवासी ललित महरा सेमलखलिया में 18 कमरों का अपना होटल संचालित करते थे और वर्तमान में कानिया में रहते थे। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर

अंधेरे में बिखरी बजरी बनी हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच ललित अपने होटल से बाइक द्वारा घर कानिया लौट रहे थे। रास्ते में चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क किनारे रेता-बजरी डाली गई थी, जो सड़क पर फैली हुई थी। रात में अंधेरे के चलते ललित को सड़क पर बिखरी बजरी नहीं दिखी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर दिया है और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad