लालकुआं में दुखद घटना: हल्दूचौड़ में मानसिक रूप से अस्वस्थ इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दूचौड़: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ स्थित बच्चीधर्मा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अत्यंत दुखद मामला सामने आया है। गांव के निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे का शव घर के भीतर पंखे पर चुन्नी के फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। घटना के समय किशोरी की मां हंसी पांडे बाजार सब्जी लेने गई हुई थीं, और इसी दौरान पीछे से नेहा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और कोतवाल ब्रजमोहन राणा तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती

फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल की गहन जांच-पड़ताल करने के बाद किशोरी के शव को फंदे से नीचे उतारा गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी, जिसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस अचानक और दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा'... दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें