ड्यूटी से नदारद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के दो एसएसआई को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : ड्यूटी से नदारद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के दो एसएसआई को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है. दरअसल, कल हिंदू वादी संगठनों ने शहर में बाइक रैली का आयोजन किया था. कोतवाली क्षेत्र में इसकी जिम्मेदारी दोनों एसएसआई को सौंपी थी, लेकिन जैसे ही बाइक रैली कोतवाली क्षेत्र में पहुंची तो दोनों ही एसएसआई ड्यूटी से नदारद मिले. जिसके बाद एसएसपी ने मामले में एक्शन लेते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कार्यालय में महिला कॉन्सटेबल से बदसलूकी: आरोपी होमगार्ड के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज

कल विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल सहित हिंदू वादी संगठनों ने रुद्रपुर शहर में विशाल जलूस एवं बाइक रैली का आयोजन किया. रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी दो एसएसआई को सौंपी गई. जैसे ही हिंदू वादी संगठन का जुलूस थाना ट्रांजिट कैंप से थाना रुद्रपुर की ओर तीनपानी बैरियर पर पहुंचा तो कोतवाली के एसएसआई कमाल हसन एवं कृष्ण चंद आर्य ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद नहीं थे. जिसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि कमाल हसन बिना अनुमति के जनपद से बाहर गए हुए हैं, जबकि एसएसआई कृष्ण चंद आर्य से पूछा गया तो वह बहाने बनाने लगे. मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने दोनों एसएसआई को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ 'इंडियन फ्लैपशेल' कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू