मामा के घर आई दो वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में छाया मातम

खबर शेयर करें -
दिनेशपुर। उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर क्षेत्र अंतर्गत खटोला गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां अपने परिजनों के साथ मामा के घर घूमने आई दो वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर निवासी गौरांग मिस्त्री की दो वर्षीय पुत्री खुशी अपने परिवार के साथ खटोला निवासी अपने मामा नीलू के घर आई हुई थी। रविवार देर शाम करीब चार बजे खेलते-खेलते बच्ची अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
काफी खोजबीन के बाद तालाब से मिला शव, बिना पोस्टमार्टम के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम ग्रामीणों की नजर तालाब के किनारे पड़ी बच्ची की चप्पलों पर पड़ी। अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला। परिजन तुरंत बच्ची को दिनेशपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें 👉  गले में अजगर डालकर घूमते युवक का वीडियो वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांच; जिला अस्पताल में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  23 सितंबर को शरद विषुव: आज से छोटी होने लगेंगी रातें और दिन होंगे लंबे, खगोल वैज्ञानिक ने बताई मौसम परिवर्तन की वजह