आड़ू तोड़ने गई दो मासूम बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र से दो नाबालिग चचेरी बहनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 10 वर्षीय बालिका और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन आड़ू तोड़ने के लिए गई थीं। आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा आरोपी युवक दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसने दरवाजा बंद कर दोनों को बंधक बना लिया और उनके साथ गलत हरकतें करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार: बहला-फुसलाकर ले गए थे आरोपी, पुलिस ने कार की सीज; पोक्सो एक्ट में भेजे गए जेल

मासूमों ने दिखाया साहस, कुंडा खोलकर भागीं

कमरे में बंधक बनी दोनों मासूम बहनों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया। वे मौका मिलते ही कमरे का कुंडा खोलकर आरोपी के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकल भागीं। डरी-सहमी बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नई शिक्षा नीति के 6 साल: SIMT में गूंजा नवाचार का मंत्र, छात्रों को AI और रिसर्च के लिए किया प्रेरित

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, जनआक्रोश बढ़ा

गंगोलीहाट कोतवाली प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मासूमों के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के धाम में तंत्र-मंत्र के दौरान 6 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत: गुस्साए परिजनों ने महंत और सेवादारों को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
Ad