चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा’… दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

 पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

राजू अनेजा,किच्छा । कैफे में कार्यरत एक युवती से लगातार छेड़छाड़, पीछा करने और विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहा, “दरऊ के ग्राम प्रधान गफ्फार खान मेरे चाचा हैं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।” मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में किच्छा निवासी युवती ने बताया कि पिछले डेढ़-दो माह से ग्राम दरऊ निवासी आदिल खान पुत्र अकरम खान ड्यूटी पर आते-जाते समय उसका पीछा करता है, रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है और जबरन बातचीत करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
पीड़िता का कहना है कि वह आरोपित से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहती, लेकिन इसके बावजूद वह उसे अपनी प्रेमिका बताकर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं रुकीं। अब वह फोन कर अगवा करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
युवती के अनुसार आरोपित ने धमकी दी कि उसका चाचा ग्राम प्रधान है और उसे शासन-प्रशासन का कोई डर नहीं है। यदि उसने पुलिस से शिकायत की तो उसकी बदनामी कर देगा। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपित उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकता है।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका