उत्तराखंड : गर्भपात की अनुमति लेने कोर्ट पहुंची रेप पीड़िता ने गटका जहर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

एक रेप पीड़िता ने कोर्ट परिसर में जहर गटक लिया। जिसकी इस हरकत से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट चुकी है। मामला रुड़की के रामनगर का है। युवती चार महीने की गर्भवती है और गर्भपात की अनुमति के लिए कोर्ट पहुंची थी।

रुड़की के भगवानपुर थाने में बीते 21 सितंबर को 25 वर्षीय एक युवती ने प्रेमी तैय्यब, तौहीद, फजूल रहमान और सलमान के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में 11 नवंबर को पुलिस ने रोलाहेड़ी नवादा थाना पिरान कलियर निवासी तैय्यब पुत्र फजूल रहमान को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र के होटल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई; महज 6 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती हो गई थी। गर्भपात की अनुमति मांगने के लिए मंगलवार को रेप पीड़िता रामनगर कोर्ट परिसर पहुंची थी, जहां उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निकांड से उजड़े व्यापारी के प्रतिष्ठान पहुंचे विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिजनों के कोर्ट साथ आई थी। किस कारण उसने जहर गटका इसकी जांच की जा रही है। वही राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मामले में संज्ञान लिया।
उन्होंने रुड़की सिविल अस्पताल में डॉ.वंदना भारद्वाज से बात की, डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। अध्यक्ष ने SHO गंगनहर रुड़की को मामले की जांच के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  दुख की घड़ी में अमित सक्सेना के परिवार के साथ खड़े हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पुत्र के निधन पर जताया गहरा शोक