उत्तराखंड : 100 रुपए के लेनदेन में युवक को मौत के घाट उतार डाला, खेत में काम किए के पैसे मांग रहा था आरोपी

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. जहां एक युवक ने महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर दूसरे युवक को धारदार हथियार से काट कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है.


बता दें कि एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में बीते दिन हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि हत्या महज 100 रुपए के लेनदेन के विवाद के कारण हुई है. आरोपी नंदू सरकार ने मृतक अखिल बाला के खेत मे कुछ काम किया था, जिसके एवज में वह अपने पैसे मांग रहा था, दोनों ही नशे की हालत में थे और पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गयी. कहासुनी इतनी बढ़ी की नंदू सरकार ने धारदार हथियार से अखिल बाला पर एक के बाद एक कई वार कर दिए.

यह भी पढ़ें 👉  पति की मौत के बाद अब चौखट बचाने को दर-दर भटक रही विधवा! थाने से लेकर एसएसपी और एसडीएम तक लगाई फरियाद लेकिन फिर भी न्याय का इंतजार

यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी : पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठा पति, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत राजनीतिक पार्टियों के लोग भी साथ खड़े

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: खनन वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन की बड़ी राहत; गौला के 431 और नंधौर के 50 वाहनों का हुआ स्वामित्व परिवर्तन, मृतक स्वामियों के आश्रितों को भी मिला लाभ

जिससे अखिल बाला के सिर और गले पर गहरी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के भाई बृजवाली बाला द्वारा शक्तिफार्म चौकी में इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि अखिल बाला काम करने के पैसे नहीं दे रहा था और मांगने पर आनाकानी कर गाली गलौज करता था. जिसके बाद नंदू सरकार ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: आदि कैलाश दर्शन को आए 79 वर्षीय पूर्व नौसेना कर्मी की नाभीढांग में मौत; पुराने लिपुलेख दर्रे की चढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत