उत्तराखंड : जमीला खातून से पूजा शर्मा बनी महिला ने कई मुस्लिम युवकों को अपने जाल में फंसाया, फिर करवाया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून : असम की रहने वाली महिला का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीला खातून से पूजा शर्मा बनी महिला ने कई मुस्लिम युवकों को अपने जाल में फंसाया।

इसके बाद धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए उनसे रुपयों की मांग की।

रुपये न देने वालों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। महिला ने ऐसे ही दो मुकदमे देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में भी दर्ज करवाए हैं। 23 जुलाई को जब महिला को बिजनौर पुलिस ने पकड़ा तो तब घटना सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया

छह जुलाई को बिजनौर में दिल्ली के तिलक नगर महावीर कालोनी निवासी पूजा शर्मा ने तहरीर दी कि उसका निकाह 29 मई 2023 को गांव अकबराबाद निवासी एहतेशाम जिला बिजनौर के साथ हुआ था। एहतेशाम उसे छोड़कर चला गया था उसके स्वजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं।

पुलिस ने जब महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि शिकायतकर्ता महिला पूजा शर्मा का असली नाम जमीला खातून है और वह असम के नालबरी सीलबोरी थाना डलगांव जिला दारंग की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल

महिला ने आरोप लगाया कि वह सोनू के साथ नौ महीने तक लिवइन में रही। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया जोकि गर्भवती है। आरोपित अब शादी से मुकर गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया और चार्जशीट कोर्ट में प्रेसित की जा चुकी है।

इसी तरह 18 जनवरी 2023 को महिला ने नौशाद कुरैशी उसके पिता जाहिर कुरैशी और भाई शहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यहां महिला ने आरोप लगाया कि नौशाद कुरैशी ने शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई तो आरोपित ने गर्भपात करवा दिया। आरोपित उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता है।

यह भी पढ़ें 👉  पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad