उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, 12 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल तय

खबर शेयर करें -

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 12 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया गया है।


 

जनवरी से जुलाई 2026 तक होंगी परीक्षाएं

 

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी 2026 से लेकर 5 जुलाई 2026 तक की अवधि में कुल 12 बड़ी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में न्यायिक सेवा (सिविल जज), प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और राज्य सिविल सेवा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। लंबे समय से प्रवक्ता भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इस कैलेंडर से नई उम्मीद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक

आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर हो सके, इसलिए कैलेंडर समय पर जारी किया गया है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र बिष्ट के आवास पर कार्यकर्ताओं का मंथन; 2027 चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प

 

प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम:

 

परीक्षा का नाम तिथि
न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा-2023 19 से 22 जनवरी 2026
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा-2025 25 जनवरी 2026
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2024 31 जनवरी 2026
प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा-2025 8 फरवरी 2026
अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा-2024 14 मार्च 2026
अधीक्षिका परीक्षा (स्क्रीनिंग)-2025 22 मार्च 2026
प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 5 अप्रैल 2026
सहायक निदेशक परीक्षा-2025 12 अप्रैल 2026
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 26 अप्रैल 2026
सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 17 मई 2026
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 14 जून 2026
सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 5 जुलाई 2026
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: जनसंवाद बैठक में गूंजा राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का मुद्दा; बुजुर्गों व मातृशक्ति को किया गया सम्मानित
Ad