उत्तराखंड : बद्रीनाथ में साधु ने दूसरे साधू की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

गोपेश्वर। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक साधु की एक अन्य साधु ने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि साधू ने जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है।

सोमवार देर रात हत्या करने के बाद आरोपी साधु ने मंगलवार को स्वयं इसके बारे में आश्रम के प्रबंधक को बता दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

संत कुटिया के प्रबंधक पूरन सिंह राणा ने मंगलवार दोपहर पुलिस को बताया कि उनकी कुटिया संख्या 14 में निवास कर रहे साधु एम. नवीन रैड्डी ने कुटिया संख्या 15 में निवासरत साधु सुनकरा रामदास की हत्या कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

राणा ने बताया कि आरोपी साधु ने स्वयं रामदास की हत्या करना स्वीकार किया है। रैड्डी ने बताया कि हत्या के बाद उसने साधु के शव को कुटिया में ही पलंग के नीचे छिपा दिया। मृतक और आरोपी साधु तेलंगाना के नालगुड़ा चैरूपपाली के रहने वाले थे और 2013 से एक-दूसरे से परिचित थे।