उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवानों को मिलेगी नई वर्दी, आपदा में आई चुनौतियों के बाद फैसला

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में आई हालिया प्राकृतिक आपदा के दौरान एसडीआरएफ (SDRF) के जवानों के समक्ष आई चुनौतियों को देखते हुए, उन्हें जल्द ही एक नई वर्दी मिलेगी। जवानों के लिए ऐसी वर्दी तैयार की जाएगी जो न केवल आपदाग्रस्त विषम परिस्थितियों के लिए व्यावहारिक हो, बल्कि उनकी दक्षता और पहचान को भी दर्शाए।


 

धराली आपदा के बाद महसूस हुई जरूरत

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान का डिजिटल और जमीनी 'धमाका'; छोटे-बड़े व्यापारियों के भारी ध्रुवीकरण से विपक्षियों में मची खलबली

एसडीआरएफ के महानिरीक्षक (IG) अरुण मोहन जोशी ने बताया कि धराली आपदा में जवानों को 12 किलोमीटर पैदल चलकर बचाव कार्य करना पड़ा। इस दौरान उन्हें हाथ में उपकरण ले जाने में परेशानी हुई। वर्तमान में जवान ट्रैक सूट में बचाव कार्य करते हैं। यह महसूस किया गया कि वर्दी ऐसी होनी चाहिए जिसमें सेटेलाइट फोन, छोटे कटर और मेडिकल किट जैसे जरूरी उपकरण जेब में रखे जा सकें, ताकि जवानों के हाथ खाली रहें और वे खतरनाक रास्तों पर आसानी से चल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  गदेरे का पानी पीना और नहाना पड़ा भारी: अस्पताल में दो बुजुर्गों और 4 साल के बच्चे की नाक से निकाली गई जिंदा जोंक

 

वर्दी निर्धारण के लिए कमेटी का गठन

 

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए, आईजी अरुण मोहन जोशी ने कमांडेंट अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी वैज्ञानिक विश्लेषण के आधार पर एक ऐसी वर्दी का चयन करेगी जो मुश्किल परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों को और भी प्रभावी बना सके।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश यात्रा के इंतजाम ध्वस्त: क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से चरमराई आवास व्यवस्था; कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर श्रद्धालु