सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के बाहर युवक-युवती के आपसी विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। सड़क पर काफी देर तक जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कंपनी से छुट्टी के वक्त हुआ विवाद, युवतियां भी मारपीट में आईं नजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले कई युवक और युवतियां काम खत्म होने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान एक युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों के साथी आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। वायरल वीडियो में कई युवक एक-दूसरे पर बेल्ट और घूंसे बरसाते दिख रहे हैं, वहीं कुछ युवतियां भी मारपीट में हाथ साफ करती नजर आ रही हैं।
पुलिस ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, पहचान में जुटी टीम
मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सिडकुल थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान