सतौली में युवतियों से छेड़छाड़ पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो युवकों को पकड़कर पीटा, मुंह पर पोती कालिख; पुलिस ने कार समेत लिया हिरासत में

खबर शेयर करें -

गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में शुक्रवार को बाहरी क्षेत्र से पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा स्थानीय युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवकों के अराजकता पर उतर आने से गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया और उनकी धुनाई कर मुंह पर कालिख पोत दी। बाद में दोनों को सूचना पर पहुंची खैरना चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला हत्याकांड का पर्दाफाश: कलयुगी बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची थी सगी मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

यूपी नंबर की कार में सवार होकर आए थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र से कुछ युवक कार (UP 19 S 6086) में सवार होकर सतौली गांव पहुंचे थे। आरोप है कि गांव में आते ही उन्होंने राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसना और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। युवतियों ने इसका कड़ा विरोध किया और तुरंत ग्रामीणों व ग्राम प्रधान मीरा भंडारी को मामले की जानकारी दी। लोगों को एकत्र होता देख कार सवार भागने लगे, लेकिन दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग संस्कृत विवि में छात्राओं से अश्लील हरकत: आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज, निलंबित

बिना सत्यापन के काम करने पहुंचे थे युवक, पुलिस जांच जारी

ग्रामीणों ने शांत क्षेत्र का माहौल खराब करने और बेटियों के साथ अभद्रता करने पर कड़ा रोष जताया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आरोपी युवक क्षेत्र के किसी वैलनेस सेंटर में काम करने पहुंचे थे और उनका कोई पुलिस सत्यापन (Verification) भी नहीं हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि दोनों युवकों को कार समेत कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर और मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad