उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, पौड़ी-पिथौरागढ़ समेत 3 जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के औपचारिक प्रवेश से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही के बीच कई स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिन के भीतर मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है, जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

देहरादून में 30 मिमी बारिश, नदी-नालों का बढ़ा जलस्तर

सोमवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दून में दिनभर में कुल 30 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, पर्यटन नगरी मसूरी और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण दून के नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: कार का टायर फटने से खड़े ट्रक से टकराई कार; टूर एंड ट्रेवल व्यवसायी मोहित शर्मा की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

मंगलवार को तीन जिलों में ‘यलो अलर्ट’ और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गर्जना होने की संभावना है। वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज

बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में ‘ऑरेंज अलर्ट’

आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर और आक्रामक हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए देहरादून और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही, गुरुवार को भी राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 34.2°C 25.0°C
पंतनगर 32.8°C 23.4°C
मुक्तेश्वर 23.5°C 15.0°C
नई टिहरी 26.6°C 16.6°C

मौसम अपडेट: पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को मौसम की स्थिति देखकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

Ad