उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: बारिश के बाद बढ़ी उमस, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’

खबर शेयर करें -

देहरादून:

उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय आसमान में बादलों का डेरा रहा और कई स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से तापमान सामान्य बना रहा और स्थानीय लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर नहीं टिकी और शाम होते-होते आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने के कारण हवा में उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी सोमवार को दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही। पहाड़ों में कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने से मौसम सुहावना बना रहा।

आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। विभाग ने देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: गोविषाण टीले की 10 फीट गहराई में दबी मिली गुप्त-कुषाण काल की दुर्लभ संरचना

इसके साथ ही पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका जताई गई है। मैदानी जिलों, विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हापुड़ के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) इस प्रकार दर्ज किया गया:

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 34.2 25.7
पंतनगर 37.0 26.6
नई टिहरी 26.9 16.9
मुक्तेश्वर 22.6 16.5
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad