WhatsApp लाया लो-लाइट वीडियो कॉलिंग मोड, अंधेरे में भी दिखेगा साफ चेहरा, देखें यूज करने के स्टेप्स

खबर शेयर करें -

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाला एक नया फीचर लेकर आया है। नए अपडेट में, अब यूजर वीडियो कॉल के दौरान लो-लाइट मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस फीचर को कम रोशनी वाली जगहों में वीडियो कॉल क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया फीचर कैसे काम करेगा और आप इसे कैसे एक्टिवेट कर पाएंगे। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ…जैसा कि नाम से पता चलता है, लो-लाइट मोड का उद्देश्य कम रोशनी वाले वातावरण में वीडियो कॉल की क्वालिटी को बेहतर बनाना है। इस फीचर को यूज करने पर, ओवरऑल ब्राइटनेस बढ़ जाती है,, जिससे चेहरे पर ज्यादा रोशनी आती है। इसका मतलब यह है कि वीडियो कॉलिंग के दौरान लाइट की स्थिति कैसी भी हो, आपके मित्र और परिवारजनों आपको बेहतर तरीके से देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा

वॉट्सऐप में कैसे यूज करें लो-लाइट मोड?

लो-लाइट मोड तो यूज करना भी बेहद आसान है। इसे इनेबल करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:- वॉट्सऐप ओपन करें।- वीडियो कॉल करें।- अपने वीडियो फीड को फुल स्क्रीन पर एक्सपेंड करें।- लो-लाइट मोड को एक्टिवेट करने के लिए टॉप राइट कॉर्नर पर दिखाई दे रहे ‘बल्ब’ आइकन पर टैप करें।- इसे बंद या डिसेबल करने के लिए, बस बल्ब आइकन पर फिर से टैप करें।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

यह आसान इंटरफेस बताता है कि यूजर इसे अपनी सुविधा अनुसार आसानी से इनेबल-डिसेबल कर सकते हैं। लो-लाइट मोड WhatsApp के iOS और Android दोनों वर्जन पर उपलब्ध है। यह फीचर फिलहाल Windows WhatsApp ऐप पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यूजर अभी भी अपने वीडियो कॉल के लिए ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट कर सकते हैं। हर कॉल के लिए लो-लाइट मोड को एक्टिवेट करना होगा, क्योंकि वर्तमान में इसे परमानेंट इनेबल करने का ऑप्शन नहीं है।इस नए लो-लाइट मोड के साथ, वॉट्सऐप यूजर्स के लिए कम रोशनी में भी अपने दोस्तों से जुड़ना आसान बना रहा है। तो, अगली बार जब आप कम रोशनी वाले स्थान से वॉडियो कॉलिंग कर रहे हों, तो इस फीचर को एक्टिवेट करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad