लालकुआं: जयपुर बीसा में जंगली जानवर के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल, एसटीएच हल्द्वानी रेफर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह ग्राम सभा जयपुर बीसा में एक हिंसक जंगली जानवर ने घर के समीप मौजूद महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में 38 वर्षीय सविता देवी (पत्नी प्रकाश) गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला ने अदम्य साहस दिखाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जानवर के हमले में उनके चेहरे का मांस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी भर्ती कराया गया है।
गांव में दहशत का माहौल, ग्रामीणों ने की गश्त और मुआवजे की मांग
घटना के बाद से पूरे जयपुर बीसा गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन वन विभाग की ओर से सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाकर हिंसक जानवर को पकड़ने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने मांगी जनसहयोग की मदद
पीड़ित महिला का परिवार बेहद गरीब स्थिति में जीवन यापन कर रहा है। उनके पति प्रकाश पेशे से ड्राइवर हैं और वाहन चलाकर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अचानक आए इस गंभीर संकट और महंगे इलाज के कारण परिवार पर भारी आर्थिक बोझ आ पड़ा है। पीड़ित परिवार ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। सहायता के इच्छुक लोग सीधे प्रकाश के मोबाइल नंबर 7055140724 पर संपर्क कर मदद प्रदान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे से पहले आरओबी पर फहरा 'खतरे का झंडा' ! सड़क चीरकर निकला जानलेवा सरिया , सीमेंट का कट्टा रखकर निभाई जिम्मेदारी; हर पल हादसे का खतरा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने स्कूली छात्रों को रौंदा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत; दो गंभीर घायल