लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक: जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक अज्ञात युवक के अत्यंत गंभीर और बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी (GRP) पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद युवक को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमआईईटी कुमाऊँ में हरेला पर्व पर उमंग: एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल ने बताया कि स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि बेहोश मिले युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसे आरपीएफ कोतवाली में सुरक्षित रखा गया है। फोन लॉक होने के कारण उसके परिजनों से फिलहाल संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बीच, युवक के फोन पर बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र से एक कॉल आई थी, लेकिन कॉल करने वाले ने ठीक से बात नहीं की, जिससे युवक की पहचान के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  अधिवक्ता संजीव कुमार आकाश की दमदार पैरवी, 23.50 लाख की मकान धोखाधड़ी में कोर्ट ने एफआईआर के दिए आदेश

उधर, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हालत को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि वह किसी जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ है। गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर या खिलाकर उसे इस हाल में छोड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून पर ब्रेक: चटख धूप से मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी का सितम, दून में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Ad