हल्द्वानी: शिव पुराण कथा के दौरान कूलर से उतरा करंट, चपेट में आने से युवा पुजारी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।

बनभूलपुरा क्षेत्र में शिव पुराण कथा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि करंट लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। मामले की छानबीन में पता चला कि मृतक श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत थे, जो पेशे से पुरोहित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 52 गिरफ्तार, अवैध शराब और नकदी बरामद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को भुवन चंद्र पंत गौजाजाली उत्तर आंवला चौकी रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी जय दत्त भट्ट के घर पर आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आते ही वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर का इकलौता चिराग था भुवन

भुवन अपने घर के इकलौते चिराग थे। पिता की मौत के बाद अपनी मां और बहन की देख-रेख की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। भुवन अभी अविवाहित थे, और उनकी अचानक हुई इस मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता : महाबिंदेश्वर मंदिर में सजा भव्य बालाजी दरबार, गुरु नवीन टाकुली के सान्निध्य में उमड़ा जनसैलाब