उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड, ये होगी खासियत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मदरसों में अब ड्रेस कोड लागू होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि हम उत्तराखंड में मॉर्डन मदरसे विकसित करना चाहते हैं, जिसके लिए मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने का बड़ा कदम उठाया है।

बता दें कि बुधवार को मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने की घोषणा की गई। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब ने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के पास अपने 103 मदरसे हैं। और उन 103 मदसरों में से हमने 60 मदरसों को मॉर्डन मदरसे बनाए जाने का निर्णय लिया है। इन मॉर्डन मदरसों की तालीम भी मॉर्डन होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर एमपी चौक पर कूड़े का ढेर देख भड़के दीपक बाली, कंपनी का ठेका निरस्त करने का फरमान!

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब ने कहा कि हमारा बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर बने, एपीजे अब्दुल कलाम के रास्ते पर चले और आगे बढ़े। उस दिशा में हम अपने मदरसों को बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपने है कि हर बच्चे की अच्छी शिक्षा मिले। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं मदरसे में पढ़ने वाले हर बच्चे के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में लैपटॉप देखना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विकास का दीप जलाने वाले दीपक बाली ने दी दीपोत्सव की बधाई!

ये होगी खासियत
1. इन 60 मॉर्डन मदरसों में ड्रेस कोड लागू होगा।
2. एनसीईआरटी की किताबें (NCERT Books) पढ़ाई जाएंगी।
3. फजर की नमाज के बाद से आठ बजे तक सामान्य मदरसे की तरह चलेंगे।
4. 08 बजे से 02 बजे तक सामान्य स्कूल की तरह चलेंगे।
5. उत्तराखंड बोर्ड में मदरसों को रजिस्ट्रर कराया जाएगा।
6. अंग्रेजी मीडियम की तर्ज इन मदरसों को चलाया जाएगा।
7. हर संप्रदाय के बच्चे भी इन मदरसों में शिक्षा ले सकेंगे