उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हृदय विदारक: राष्ट्रपति मुर्मू

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि यह खबर हृदय विदारक है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई जिससे इसमें सवार कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, 43 सीट वाली बस अल्मोड़ा के मारचूला इलाके में 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें लगभग 60 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक तिलक राज बेहड़ से मारपीट लोकतंत्र की मर्यादा पर हमला : उत्तरांचल पंजाबी महासभा

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अल्मोड़ा, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से बाहर चंपावत में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक, 4 अक्टूबर को एनएचपीसी बनबसा में मंथन