गोपीपुरम में धूमधाम से शुरू हुई भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ गूंजे भक्ति के स्वर, भक्तिमय हुआ वातावरण

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव में निकाली गई। जिसके मंदिर परिसर में यात्रा का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसीलदार पंकज चंदोला की बड़ी कार्रवाई, पॉलीथिन माफिया पर कसा शिकंजा; 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदार पर जुर्माना

दोपहर बाद कथा व्यास नीरज चंद्र त्रिपाठी ने भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर प्रकाश डाला। सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन 12 बजे से चार बजे तक कथा का आयोजन होगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चंद्र भट्ट, गिरीश मठपाल, तारा दत्त पांडे, उमेद सिंह चौहान, शैलेन्द्र प्रसाद, नवीन कफलिया, नरेंद्र सिंह बिष्ट, पंडित गोकुल चंद्र कांडपाल, ममता गुणवंत समेत तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा में गूंजी किलकारी, महिला शिवभक्त ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म; SSP ने रखा नाम—‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के अभेद्य किले पर संदीप सहगल की नजर, क्या 2027 में रचेंगे इतिहास?