अंकिता हत्याकांड: सीबीआई जांच की मांग को लेकर शांतिपुरी और जवाहर नगर में कैंडल मार्च

खबर शेयर करें -

बुधवार देर शाम शांतिपुरी और जवाहर नगर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर गोल गेट मुख्य चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीणों ने इस दौरान अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की भी मांग की।

कैंडल मार्च के बाद यह जुलूस वापस जवाहर नगर चौराहे पर पहुंचा और वहाँ एक सभा का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विकास कार्यों की समीक्षा: विधायक डॉ. बिष्ट ने दिए कड़े निर्देश, नहर कवरिंग व गौला कटान के काम जनवरी तक पूरे करने का अल्टीमेटम

🗣️ नेताओं का बयान

सभा में मौजूद नेताओं ने भाजपा सरकार पर सीबीआई जांच से बचने का आरोप लगाया:

  • पूर्व दर्जाधारी डॉ. गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम प्रकाश आर्य, और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता के हत्याकांड में सीबीआई जांच कराने से बच रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

इस मौके पर नरेश बिष्ट, हेम सिंह नेगी, हीरा सिंह कोरंगा, अतुल वर्मा, धीरेंद्र पांडा, राजू पटवाल, शांति लता, भगवती, पुष्पा, और चंपा राठौर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad