लालकुआं: सरकारी स्कूल की अध्यापिका की बेटी ने राष्ट्रीय खेल में जीते 3 स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कहते हैं कि पूत के पाँव पालने में ही दिख जाते हैं, और इस कहावत को सच कर दिखाया है लालकुआं की एक होनहार बेटी ने। यहाँ मोतीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज की अध्यापिका मोनी रावत की कक्षा 9 में पढ़ने वाली बेटी भार्गवी रावत ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एक साथ तीन स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में जंगली हाथियों का तांडव: हाईवे पार कर खेतों में घुसा हाथियों का झुंड, फसलों को रौंदा, ग्रामीणों को दौड़ाया

 

राष्ट्रीय खेल में 3 स्वर्ण पदक, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

 

बिहार के बेगूसराय में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भार्गवी ने 1800 मीटर दौड़ और शूटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण पदक जीते। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और सभासदों ने उनकी माँ मोनी रावत का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस का मेगा प्लान: इस बार 18 सुपर जोन और 3,753 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा, आधुनिक तकनीक से होगी 24 घंटे निगरानी

भार्गवी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मोनी रावत ने बताया कि उनकी बेटी का चयन दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। इसके अलावा, 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भार्गवी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 22 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया था। भार्गवी के पिता दीपक रावत भी हल्द्वानी के वनभूलपुरा राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर चट्टान खिसकने से रास्ता बंद: धारचूला में फंसा चौथा दल, ठाड़ीगाड़ पुल क्षतिग्रस्त होने से दारमा और व्यास घाटी का संपर्क टूटा
Ad