कल से गौला नदी से उपखनिज चुगान बंद, अपने वतन को लौटने लगे मजदूर

खबर शेयर करें -

लालकुआं: केंद्रीय मृदा और जल संरक्षण बोर्ड द्वारा दिए गए खनन लक्ष्य के पूरा होने के बाद कल यानी मंगलवार से गौला नदी से उप खनिज चुगान बंद हो जाएगा। जिस कारण जहां हजारों गाड़ियों की चक्के जाम हो जाएंगे वही लाखों लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे।

यह भी पढ़े 👉 कोरोना का कहर, पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलगाड़ी के 217 कोचों को बनाया कोविड केयर कोच

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध परिषद में विधायक त्रिलोक चीमा की एंट्री ! सीएम धामी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

बता दें कि केंद्रीय मृदा और जल संरक्षण विभाग द्वारा सर्वे कर गौला नदी से इस बार 32.97 लाख घन मीटर उपखनिज चुगान का लक्ष्य दिया था। सोमवार को करीब 27 हजार घनमीटर चुगान का लक्ष्य बांकी बचा है। जिसके पूरा होने के बाद मंगलवार से गौला नदी बंद हो जाएगी। जिस कारण यूपी, बिहार व झारखंड समेत अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से आये मजदूर अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं। गौला नदी से उप खनिज चुगान के बंद होने से साढ़े सात हजार वाहनों के चक्के भी जाम हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

इधर विधायक नवीन दुम्का का कहना है कि उन्होंने गौला नदी में उप खनिज चुगान का लक्ष्य बढ़ाने के लिए कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सचिव खनन समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता की। उम्मीद है कि जल्द ही कोई सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में बड़ा हादसा: मॉकड्रिल देखने आ रहा युवक कोसी नदी के तेज बहाव में बहा, SDRF ने निकाला शव, क्षेत्र में हड़कंप
Ad