उत्तराखंड : पति के विदेश से लौटने पर पत्नी को प्रेमी से मिलने में हो रही थी परेशानी, खौफनाक चाल चल किया मर्डर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की बाजपुर पुलिस ने सोमवार को अहमद हसन हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या मृतक की पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिल कर करायी थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) टीएस मंजूनाथ ने सोमवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत पांच अगस्त को बाजपुर के केशोवाला में अहमद हसन नामक व्यक्ति की संदग्धि मौत का मामला सामने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

मृतक के चचेरे भाई आसिफ की ओर से उसकी हत्या की आशंका जताई गयी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। मंजूनाथ ने बताया कि अहमद हसन रामपुर के स्वार का मूल निवासी है और अपनी बाजपुर के केशोवाला स्थित अपनी ससुराल में स्वयं का मकान बनाकर रह रहा था। वह कुछ समय पहले बहरीन चला गया था। रूबीना ने यह भी बताया कि उसके पति के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

अहमद हसन उसको तलाक की धमकी देता था। आठ महीने पहले उसकी दोस्ती मुरादाबाद ठाकुरद्वारा के भगतपुर के ताहमदन निवासी दानिश के साथ हो गयी। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गयी।
इसके बाद घटनाक्रम में मोड़ आ गया। इसी साल फरवरी में उसका पति अहमद हसन बहरीन से वापस लौट आया।

इससे दोनों की परेशानियां बढ़ गयीं। तत्पश्चात दोनों ने अहमद हसन को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। दोनों ने चार अगस्त को योजना के मुताबिक अहमद हसन को नींद की गोलियां खिला दीं और जब वह बेहोश हो गया तो दानिश ने तकिया से उसका गला दबा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad